गोरखपुर, फरवरी 2 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददता। गोरखपुर नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण के सफल क्रियान्वयन के लिए जोन-वार समीक्षा बैठकों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित थर्ड पार्टी फील्ड असेसमेंट से पहले इन बैठकों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यों का सत्यापन करना और सर्वेक्षण में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशानुसार प्रत्येक जोनल अधिकारी की अध्यक्षता में बैठकें 3 से 7 फरवरी के बीच नगर निगम सभाकक्ष में अपराह्न 4 बजे आयोजित की जाएंगी। बताया कि जोन 05 की बैठक मंगलवार को, जोन 04 की बुधवार, जोन 03 की गुरुवार, जोन 02 की शुक्रवार और जोन 01 की बैठक शनिवार को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.