हजारीबाग, फरवरी 5 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगरपालिका आम निर्वाचन ‌2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में व्यय मॉनिटरिंग दलों के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यय अनुवीक्षण से जुड़े वीडियो निगरानी दल, स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल, वीडियो अवलोकन दल एवं लेखा दल को शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान नोडल पदाधिकारीने सभी दलों के दायित्वों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि वीडियो निगरानी दल को अभ्यर्थियों के कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कर सीडी एवं संबंधित प्रतिवेदन उसी दिन कोषांग को उपलब्ध कराया जाएगा। उड़नदस्ता दल अपने आवंटित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे तथा किसी भी संदेहा...