हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए महापौर और वार्ड पार्षद पदों के नामांकन की प्रक्रिया का सिलसिला जारी है। चुनावों के लिए नामांकन 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है। नामांकन पत्रों की जांच, 5 फरवरी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी मतदान 23 फरवरी, मतगणना और परिणाम 27 फरवरी को निर्धारित है। महापौर पद के लिए अब तक तीन दर्जन और पार्षद के लिए 200 से अधिक नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।अभी भी महापौर और पार्षद पदों के लिए बड़ी संख्या में पर्चे खरीदे और दाखिल किए जा रहे हैं। इस बार कई निगम में महापौर पद ओबीसी वर्ग एक के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिससे ओबीसी एक वर्ग उम्मीदवारों की सक्रियता काफी अधिक देखी जा रही है। उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करते समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.