हजारीबाग, फरवरी 11 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग नगर निगम चुनाव के क्रम में बुधवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार ने शहर लाखे, कोर्रा, जबरा, बाबुगांव, देवगाना, मटवारी, हीराबाग, मौर्या कालोनी, पीटीसी सहित विभिन्न वार्डों, मोहल्लों एवं प्रमुख स्थानों पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर सुदेश कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य हजारीबाग नगर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ, समृद्ध और सुरक्षित नगर निगम के रूप में विकसित करना है। मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, सह संयोजक दिनेश सिंह राठौर, सह संयोजक आलोक कुमार, जिला मंत्री कुणाल दुबे, भैया अभिमन्यू आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...