धनबाद, फरवरी 21 -- कतरास, प्रतिनिधि। धनबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को बाघमारा अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू ने कतरास थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मतदान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील बूथों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र बल की तैनाती रहेगी, जबकि अतिरिक्त पुलिस बल क्षेत्र में लगातार गश्ती करेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव निर्धारित समय पर प्रारंभ होगा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना किसी भय के अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.