धनबाद, जनवरी 28 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ के बाइस/बारह बस्ती में बुधवार को ग्रामीणों की एक बैठक हाजी नौशाद अंसारी की अध्यक्षता में हुई। जबकि संचालन मनोज प्रसाद ने किया। उक्त बैठक में ग्रामीणों ने आगामी नगर निगम के होने वाली चुनाव को लेकर चर्चा किया गया। वार्ड सात से ग्रामीणों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जलाल अंसारी को प्रत्याशी के रूप में सहमति जताई। बैठक को संबोधित करते हुए जलाल अंसारी ने कहा कि ग्रामीणों की सहमति से वे वार्ड सात का प्रत्याशी के रूप में रहेंगे। अगर ग्रामीणों ने उनका सहयोग किया तो वार्ड के सबसे बड़ी समस्या अति सुरक्षित क्षेत्र में तब्दील हुए 22/12 व जोगता 11 नंबर के लोगों को पुनर्वास को लेकर कार्य किया जाएगा। कहा कि आज इतनी बड़ी समस्याओं को कोई देखने वाला नहीं है। बस्ती के गलियों व सड़कों की हालत पानी व बिजल...