फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने प्लानिंग और लैंड ब्रांच के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निगम की खाली जमीन का रिकॉर्ड तैयार कर भविष्य की योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में आयुक्त ने कहा कि शहर के विकास के लिए ठोस और व्यावहारिक योजना बनाना जरूरी है। इसके लिए निगम के पास उपलब्ध खाली जमीन का सही रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इन जमीनों पर नागरिकों की जरूरतों के अनुसार पार्क, सामुदायिक भवन, पार्किंग और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने प्लानिंग विभाग को निर्देश दिए कि भविष्य की परियोजनाओं को लेकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें। सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से लागू हों, इसका विशेष ध्य...