गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी की आबोहवा को स्वच्छ बनाने और धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम की बागवानी शाखा ने 5 करोड़ रुपये की लागत से 9 नई सीएनजी संचालित ट्रक माउंटेड एंटी स्मॉग गन मशीनें खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है। इन मशीनों का मुख्य कार्य शहर की मुख्य सड़कों पर पानी का छिड़काव करना होगा, जिससे वाहनों के चलने पर उड़ने वाली धूल को दबाया जा सके। इस माह के अंत में होने वाली वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में इस बजट को अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि देश के प्रदूषित शहरों में शुमार गुरुग्राम में भी अब प्रदूषण की रोकथाम के लिए अलग-अलग योजनाएं तैयार की जा रही है। इसको लेकर सरकार की तरफ से 34 करोड़ रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.