पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर। ठंड के बीच मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 5110 कंबल बांटने की पहल सोमवार से शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने नगर निगम को कंबल उपलब्ध करा दिया है। सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के 7 जोन में नगर प्रबंधक और नगर मिशन प्रबंधक को जोन का नोडल अधिकारी बनाकर निर्देश दिया गया है कि बुजुर्ग, विधवा, अनाथ और दिव्यांग लोगों को प्राथमिकता देते हुए कंबल वितरण करें। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि वार्ड के अनुसार कंबल बांटने के पश्चात बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, छहमुहान आदि सार्वजनिक जगहों पर भी जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे जाएंगे। जोन-1 और जोन-3 के नोडल अधिकारी एमडी शाहिद हसन ने बताया कि निर्देश के अनुरूप वितरण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.