बेगुसराय, अप्रैल 28 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्य पार्षद व नगर निगम सलाहकार समिति की दूसरी बैठक स्थानीय परिसदन सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता रौशन कुमार ने की। इसमें शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा तथा भविष्य में शहर के सौंदर्यीकरण के लिए अपनाए जाने वाले प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 71 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन नगर निगम के सभी वार्ड के लब्ध प्रतिष्ठित तथा नगर निगम के प्रति सक्रिय लोगों का चयन कर किया गया है। जिनके सुझाव और मार्ग दर्शन पर नगर निगम की मुख्य पार्षद अपने स्तर से संज्ञान लेने का प्रयास करेंगी तथा उनके सुझावों को नगर निगम की बैठक में प्रस्तावित कर उन समस्याओं को दूर करने का प्रयास होगा। मुख्य पार्षद पिंकी देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.