गिरडीह, फरवरी 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम के चुनाव में अब चंद दिन बचे है। 23 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में एक ओर जहां प्रत्याशी जनता के बीच जा रहे है और नगर निगम क्षेत्र का समुचित विकास करने का दावा कर रहे है। वहीं शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने मंथन करना शुरू कर दिया है। चाय की दुकानों से लेकर चौक-चौराहों पर नगर निगम क्षेत्र में पसरी गंदगी, पानी की किल्लत, शौचालय की कमी, निगम के विकास योजनाओं में कमीशनखोरी का मुद्दा उठा रहे है। निगम चुनाव को लेकर मतदाताओं का साफ कहना है कि वे ऐसा मेयर चुनना चाहेंगे जो नगर निगम को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला सकें। लोगों ने कहा कि नगर निगम की विकास योजनाएं बिचौलियावाद की भेंट चढ़ जाती है। मेयर और पार्षद के प्रत्याशी चुनाव के पहले आते है और विकास के ढ़ेरो वादे करते है, पर चुनाव जीतने के बाद पल...