मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम ने आवारा कुत्तों पर नकेल कसने के लिए सोमवार से अभियान की शुरुआत की। हालांकि, पहले दिन ही अभियान बेपटरी रहा। निगम की टीम पूरे दिन की मशक्कत के बाद महज दो कुत्ते पकड़ पाई। इससे निगम के अभियान पर पहले दिन ही सवाल खड़े हो गए। निगम प्रशासन के अनुसार, आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए पांच सदस्यों की टीम ने शहर के बनारस बैंक चौक इलाके में अभियान चलाया। उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि डॉग कैचर वाहन के साथ मालखाना प्रभारी डार्विन कुमार ने बनारस बैंक चौक से आवारा कुत्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान दो कुत्तों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। पकड़े गए दोनों कुत्तों को देखभाल के लिए पीएंडडी कॉलोनी स्थिति गोशाला को सौंप दिया गया। बताया कि अभियान अब नियमित तौर पर चलाया जाएगा। इसक...