धनबाद, फरवरी 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निगम में कर्मचारियों की कमी जल्द खत्म होगी। नगर विकास विभाग में कई पदों पर नव चयनित उम्मीदवारों ने अपना योगदान दिया है। अब इनकी पोस्टिंग राज्य के सभी नगर निकायों में होगी। धनबाद नगर निगम को भी दस से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मिलने की संभावना है। अगले हफ्ते इनकी पोस्टिंग होने की संभावना है। नगर विकास विभाग में 174 राजस्व निरीक्षकों का चयन किया गया है। इन्हें जरूरत के अनुसार धनबाद नगर निगम समेत सभी नगर निकायों में पोस्टिंग की जाएगी। वहीं विधि सहायक पर 33 काननू के जानकारों का चयन किया गया है। इन पोस्ट पर अभी दैनिक पारिश्रमिक पर कर्मचारी रखे हुए हैं। स्थायी कर्मचारियों के आने के बाद दैनिक कर्मियों की नौकरी पर भी संकट के बादल छा सकते हैं। विभाग में 12 नए सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर की बहाली हुई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.