मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी। मोतिहारी नगर निगम के गठन के तीन साल होने के बाद भी अब तक कूड़ा डंपिंग व डिस्पोजल की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। निगम के 46 वार्ड में प्रतिदिन करीब 125 टन कूड़ा निकल रहा है। लेकिन आज तक नगर निगम को कूड़ा डंपिंग के लिए स्थायी जमीन नहीं मिल सकी है। इसके कारण एनएच किनारे व जमला में बने कूड़ा डिस्पोजल प्लांट स्थल पर कूड़ा डंप किया जा रहा है। जमला प्लांट पर तो कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। जमला में 3.40 करोड़ की लागत से लगा कूड़ा डिस्पोजल प्लांट बेकार: शहर से निकलने वाले कूड़ा के डिस्पोजल के लिए वर्ष 2016 में 3.40 करोड़ की लागत से कूड़ा डिस्पोजल प्लांट जमला में लगाया गया। गुवाहाटी की इन्वॉयरल सॉल्यूशन को इसका जिम्मा दिया गया था। यहां जैविक खाद व फर्निस आयल तैयार होना था। इससे शहरवासियों को कूड़े के यत्र-तत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.