लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारीव राहत आयुक्त डा. हृशिकेष भास्कर यशोद ने प्रदेश के नगर निगम के कार्मिकों को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के कुशल संचालन में सहयोग प्रदान करने एवं नगरीय समुदाय को सशक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम के कार्मिकों को आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रदान कर प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में तैयार किया जाएगा। इससे आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा किसी भी आपात / आपदा की स्थिति के दौरान सहयोग प्रदान किया जा सकेगा। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के समस्त 17 नगर निगमों आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गाजियाब...