गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को नंबर वन बनाने के लिए लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर देने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। लोगों के बीच चार रंग के डस्टबिन भी बांटे जा रहे हैं। वार्डों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए 'स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता' और स्कूलों के लिए 'स्वच्छ स्कूल कैंपेन' आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान से जुड़ते हुए सांसद रवि किशन शुक्ला ने हिंदी और भोजपुरी में संदेश दिया है। सांसद ने कहा है कि सभी नागरिक मिलकर गोरखपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन बनाएं। यह केवल नगर निगम या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही यह लक्ष्य पाया जा सकता है। यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो गोरखपुर स्वच्छता के मामले में देश में नई पहचान बना सकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.