हल्द्वानी, दिसम्बर 5 -- हल्द्वानी। नगर निगम के बालक इंटर कॉलेज और बालिका इंटर कॉलेज में दो-दो स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट क्लास बनाए जाने के लिए कक्षों का चयन किया गया। बताया कि छात्र-छात्राओं को आधुनिक तरीके से शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लास बनाई जा रही हैं। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, सहायक अभियंता नवल नौटियाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...