भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता जोगसर थाना क्षेत्र में नगर निगम कार्यालय गेट के सामने स्थित मां दुर्गा मंदिर में चोरी की कोशिश में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विरेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी संख्या दो का रहने वाला है। घटना को लेकर जोगसर थाना के दारोगा आशीष कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। जोगसर थानेदार मंटू कुमार ने बताया कि 22 फरवरी की देर रात पुलिस की गश्ती टीम घूरन पीरबाबा चौक से नगर निगम की तरफ जा रही थी। उसी दौरान पुलिस ने देखा कि एक शख्स नगर निगम गेट के सामने स्थित दुर्गा मंदिर से निकलकर भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दिन में मंदिर देखा था। चोरी की नीयत से वह मंदिर में घुसा था पर पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा। जांच में पता ...