गोरखपुर, सितम्बर 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। दशहरा पर्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विजयादशमी शोभायात्रा के मद्देनज़र नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार देर रात यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा रूट पर साफ-सफाई, सजावट, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि दशहरा पर्व तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा। मानसरोवर रामलीला मैदान से गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक निरीक्षण में नगर आयुक्त ने प्रमुख रूप से जुलूस मार्ग पर गड्ढों को भरने (पैच वर्क), दीवारों पर वॉल पेंटिंग, साफ-सफाई, पोस्टर-बैनर हटाने, फूलों व कपड़ों से सजावट, स्टैंडियों की व्यवस्था और नालियों पर स्लैब रखने जैसी तैयारियों को समय से पूरा करने को कहा। इसके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.