देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय के सभागार में सोमवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में सफाई मित्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के तहत देवघर नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सफाई मित्रों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं मानक अनुरूप बनाना था। ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में देवघर नगर निगम बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस दौरान ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के उप निदेशक रवि कुमार ने सफाई मित्रों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि शहर को स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.