मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी,निज संवाददाता। गुरुवार को नगर निगम का बजट सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हो गया। नये वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो अरब 36 करोड़ 81 लाख 49 हजार आय और दो अरब 36 करोड़ 50 लाख व्यय का अनुमान है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 31 लाख 49 हजार सात सौ 94 रुपए मुनाफा का बजट पारित किया गया है। मुनाफा का बजट पारित होने से लोगों में शहर के आधारभूत संरचना के विकास, बेहतर सफाई की व्यवस्था, पेयजल और जलनिकासी की समुचित प्रबंधन व अन्य खर्च होगा। महापौर अरुण राय की अध्यक्षता में बजट के प्रारुप को नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने प्रस्तुत किया। जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सभी ने बजट की सराहना की है। मौके पर डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान सशक्त समिति सदस्य सुलेखा देवी, विभा देवी, कैलास सहनी, जमील अंसारी, अरुण कुमार, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.