देहरादून, दिसम्बर 2 -- देहरादून। नगर निगम के पार्षदों ने मंगलवार को मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने अतिक्रमण, सरकारी जमीनें कब्जाने के मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। पार्षद भूपेंद्र कठैत, आलोक कुमार समेत समस्त पार्षदों ने कहा कि करोड़ों की बेशकीमती जमीनें आए दिन कब्जाई जा रही हैं। नगर निगम पैरवी नहीं कर पा रहा। प्रशासक कार्यकाल में निगम के करोड़ों के बजट के आवंटन पर भी पार्षदों ने कड़ी आपत्ति जताई। पूर्व पार्षद संजय नोटियाल ने कहा कि पार्षदों के पत्र तक बीच में गायब हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...