गया, दिसम्बर 4 -- शहर जी में साफ-सफाई के लिए निगम की सैकड़ों वाहन लगे हैं। इन दिनों लगभग एक माह से दर्जनों वाहन खराब होकर स्टोर या जीआरडीए में पड़े हुए हैं। विभिन्न वार्डों के पाषर्दों की माने तो वाहन खराब रहने के कारण इसका असर वार्डों में साफ-सफाई पर पड़ रहा है। वार्ड दो के पार्षद जय यादव ने बताया कि एक वाहन नहीं आ रहा है। पता चला कि खराब हो गया है। इसके कारण वार्ड में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शिकायत करने के बाद कभी-कभी दूसरी पाली में दूसरे वार्ड का वाहन भेज कर कचरा उठाया जाता है। वहीं वार्ड 27 के पार्षद ममता किरण ने बताया कि उनके वार्ड में कचरा रखने के लिए जगह नहीं है। इसके लिए ट्रैक्टर की मांग की गयी है। इसके अलावा एक वाहन भी कम आ रहा है। बताया गया कि वह खराब है। वाहन अगर खराब होता है तो तत्परता के साथ मरम्मत कराई जाए। ज्यादा दिनों ...