रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर। नगर निगम प्रशासन ने जनता को निगम संबंधी कार्यों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक व्यवस्था देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आवास विकास क्षेत्र में जोनल कार्यालय की शुरुआत के बाद अब तीन अन्य स्थानों ट्रांजिट कैंप, भूरारानी और पहाड़गंज में भी जोनल कार्यालय खोलने की तैयारियां जोरों पर हैं। इन कार्यालयों के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं, और ट्रांजिट कैंप में निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में एक कार्यालय खोलने की योजना है, जिससे प्रत्येक जोन से जुड़े करीब 10 वार्डों के लोगों को नगर निगम कार्यालय तक बार-बार न जाना पड़े। इन जोनल कार्यालयों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति कर जमा करने, सफाई से जुड़ी शिकायतों, अन्य बुनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.