लखनऊ, फरवरी 14 -- गृह और जल-सीवर कर की वसूली में तेजी लाने के लिए नगर निगम ने अहम फैसला लिया है। 14 फरवरी 2026 को द्वितीय शनिवार होने के बावजूद नगर निगम और जलकल विभाग के सभी जोनल कार्यालय खुले रहेंगे। इस संबंध में जोनल अधिकारियों और जलकल विभाग के अधिशासी अभियंताओं को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोग अवकाश के दिन भी अपने बकाया गृह, जल और सीवर टैक्स का भुगतान संबंधित जोनल कार्यालयों और वसूली कैंपों में कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...