फरीदाबाद, जुलाई 10 -- फरीदाबाद। नगर निगम के 583 पाइप चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 44 पाइप और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सैनिक कॉलोनी से नगर निगम के पाइप चोरी हुए थे। इस संबंध में थाना एसजीएम नगर में मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव धौज निवासी साकिर और पलवल के जलालपुर निवासी साहुन को अनंगपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक-दूसरे के दोस्त हैं और उन्होंने 5 और 6 जुलाई की रात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पाइप चुराए थे। उन्होंने पाइपों को आईसर कैंटर में डालकर ले जाया। पकड़े जाने से पहले वे इन पाइपों को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आईसर कैंटर और 44 पाइप बरामद किए हैं। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.