लखनऊ, नवम्बर 14 -- शहर के कई इलाकों में बदहाल हालात और नगर निगम की लापरवाही से नाराज किसानों ने गुरुवार को नगर निगम का घेराव किया। फैजुल्लागंज, सेमरागौड़ी और महर्षिनगर के निवासियों ने भारतीय अवस्थी किसान संगठन अराजनीतिक के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी मौजूद थीं। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। शिकायतों के बावजूद नहीं मिला समाधान संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या चरम पर है। फैजुल्लागंज की 50 फीट चौड़ी सड़क अब सिर्फ 10 फीट की बची है। लोगों ने सड़क पर ही कब्जा कर लिया है और नगर निगम के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत देने क...