मुरादाबाद, नवम्बर 26 -- मुरादाबाद। नगर निगम की किराये की दुकानों का मामला एक बार फिर टल गया है। इससे नगर निगम के किरायेदार परेशान हैं। कार्यकारिणी बैठक में किराया निर्धारण पर चर्चा होनी थी लेकिन पार्षदों के न पहुंचने से बैठक टल गई। किराया निर्धारण न होने की वजह से निगम पिछले 11 महीनों से 488 दुकानों से किराया वसूल नहीं कर पा रहा है। किरायेदारों को यह चिंता है कि उन्हें कहीं बढ़ा किराया न देना पड़े। दुकानदारों में असमंज की स्थिति चली आ रही है। किराया निर्धारण को करीब तीन महीने पहले एक समिति का भी गठन किया था। समिति में पार्षद अनुभव मेहरोत्रा, गौरव श्रीवास्तव और देशरत्न कत्याल को शामिल किया गया था। इस समिति को अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के समनन्वय से किराये का निर्धारण करना था जिसे कार्यकारिणी बैठक में मंजूरी मिलनी थी। समिति की बैठक दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.