रुडकी, जनवरी 6 -- धनौरी, संवाददाता। डॉ पृथ्वी सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज धनौरी में पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित के जन्मोत्सव पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज परिसर में विकसित की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. विकसित शिक्षा, सेवा और संस्कारों के प्रतीक थे। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। महाविद्यालय के सचिव आदेश कुमार ने कहा कि डॉ. विकसित का संपूर्ण जीवन शिक्षा के विकास और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...