मधुबनी, फरवरी 7 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राज्य संगठन के आह्वान पर नगर निकायों में कार्यरत आउटसोर्सिंग, संविदा, दैनिक एवं अस्थायी सफाई कर्मी अपनी लंबित मांगों के समर्थन में 12 फरवरी को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान नगर निगम का सफाई कार्य पूरी तरह ठप रहेगा। यह निर्णय बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर लिया गया है। इस संबंध में मधुबनी नगर निगम आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ की एक बैठक शनिवार को स्थानीय टाउन क्लब मैदान में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री बबलू राम ने कहा कि राज्य के नगर निकायों में कार्यरत कर्मियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। इसी उपेक्षा के विरोध में 12 फरवरी को हड़ताल का फैसला लिया गया है। ...