शाहजहांपुर, नवम्बर 14 -- = 01 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी नगर निगम में नहीं खोले टेंडर = अधिकारियो का रटा-रटाया जवाब, जल्द हरी टेंडर खोल दिए जाएंगे फोटो 16: नगर निगम शाहजहांपुर। फाइल फोटो। शाहजहांपुर, संवाददाता। नगर निगम के निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया की लापरवाही के चलते ठप होते जा रहे हैं। इससे शहर का विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है। निगम ने सितंबर माह में शहर में इंटरलॉकिंग, सीमेंटेड सड़क, नालियों और चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए 41 टेंडर जारी किए थे। इनमें तकनीकी और वित्तीय बिड खोलने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर तय की गई थी। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी इन निविदाओं को खोल नहीं पाए। नतीजतन, पहले से डाले गए टेंडर लटके रह गए और निर्माण कार्य भी अटक गए। इस देरी से ठेकेदारों के साथ-साथ शहर के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.