मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नगर निगम की उदासीनता और कमजोर निगरानी व्यवस्था का एक चिंताजनक उदाहरण सामने आया है। वार्ड नंबर-23 के सादीपुर मोहल्ले में, कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित नगर निगम का सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है। लोगों की स्वच्छता और मूलभूत सुविधा के लिए बनाया गया यह शौचालय आज शौच के लिए नहीं, बल्कि गौशाला के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह सार्वजनिक शौचालय वर्ष-2018 में नगर निगम द्वारा स्थानीय लोगों की शौच सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया था। लेकिन, समय बीतने के साथ-साथ इसकी देख-रेख पूरी तरह से बंद हो गई। परिणामस्वरूप अतिक्रमणकारियों ने इस पर कब्जा जमा लिया और अब यहां गाय बांधे जा रहे हैं। जनसुविधा पर अतिक्रमण, प्रशासन मौन: यह शौचालय आज अतिक्रमण का जीता-जागता नमू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.