रुडकी, अप्रैल 30 -- नगर निगम परिसर में बनी लाइब्रेरी अब बहुत जल्द हाईटेक होने जा रही है। यहां पर छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति की जानकारी देने के लिए गीता, रामायण, चारों वेद और पुराण आदि आध्यात्मिक पुस्तकें रखी जाएंगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए भी पुस्तकें होंगी। युवा इस लाइब्रेरी का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं। नगर निगम परिसर के बाहर एक बहुत पुरानी लाइब्रेरी है। इसमें फिलहाल पुस्तकों की संख्या कम है। इसके चलते यहां बच्चे बहुत कम आते हैं। अब निगम लाइब्रेरी में धार्मिक पुस्तकें रखने जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से गीता, रामायण, वेद, पुराण, ग्रंथ आदि रखे जाएंगे। समूह ग से लेकर सिविल सर्विसेज की प्रतियोगी पुस्तकों होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.