हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को ज्वालापुर कोतवाली से दुर्गा चौक तक सड़क के दोनों ओर पसरे अतिक्रमण को हटाया। सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल के नेतृत्व में टीम ने नालों के ऊपर स्लैब डालकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया। वहीं, दुर्गा चौक के निकट नगर निगम की भूमि पर ईंट सप्लायरों के कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। चार चालान भी नगर निगम की टीम ने किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.