भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए नगर निगम ने एक बड़ी योजना तैयार की है। नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के सीजीएम (चीफ जनरल मैनेजर) को निर्देश जारी करते हुए शहर में एक हाई-टेक स्ट्रांग रूम बनाने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुसार यह स्ट्रांग रूम स्मार्ट सिटी के आई ट्रिपल सी बिल्डिंग में स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य न केवल शहर की साफ-सफाई की निगरानी करना है, बल्कि जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं की भी रियल-टाइम मॉनिटरिंग करना है। इससे अधिकारियों को एक ही छत के नीचे शहर की बुनियादी सुविधाओं का पूरा फीडबैक मिल सकेगा। ग्राउंड जीरो पर तैनात होगी टीम, खरीदी जाएंगी 10 मोटरसाइकिलें व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम अ...