अलीगढ़, सितम्बर 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 16 सितंबर से शुरू हो रहे रामलीला महोत्सव, नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए नगर निगम ने स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम सेवाभवन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) इन तैयारियों की निगरानी 24 घंटे करेगा। इसके माध्यम से शोभायात्राओं के मार्ग धार्मिक स्थलों के आसपास की साफ सफ़ाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहन और रात्रिकालीन सफाई पर विशेष नजर रखी जाएगी। गुरुवार को नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अचानक आईसीसीसी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात कॉल अटेंडेंट्स, सुरक्षा कर्मियों और एफकॉन कंपनी की तकनीकी टीम से बातचीत कर उनके कार्यों की जानकारी ली और उन्हें सतर्कता एवं संवेदनशीलता से दायित्व निभाने की हिदायत दी। नगरायुक्त ने स्पष्ट निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.