मथुरा, दिसम्बर 5 -- मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त के निर्देशन में निगम की कर विभाग की टीम ने शुक्रवार को औरंगाबाद से टाउनशिप तिराहे तक लगे 78 अवैध होर्डिंग को हटवाया। मुख्य कर अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शुक्रवार को कर विभाग के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने औरंगाबाद से टाउनशिप तिराहे तक अभियान चलाया। टीम ने मार्ग किनारे जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग उतरवाए। इनको कब्जे में ले लिया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत 78 होर्डिंग एवं क्योस्क बोर्ड हटवाए हैं। निगम द्वारा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम में राजस्व विभाग के शंकरलाल व प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...