सहारनपुर, जनवरी 7 -- शहरवासियों को अब हाउस टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जलकल, सफाई सहित अन्य नगर निगम सेवाओं के लिए मुख्य कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम द्वारा शहर में स्थापित किए गए जोनल कार्यालयों में ही नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान कराया जाएगा। इन जोनल कार्यालयों में शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बुधवार दोपहर नगरायुक्त शिपू गिरि ने हकीकत नगर स्थित सुविधा केंद्र/जोनल कार्यालय-4 तथा नुमाइश कैंप स्थित सुविधा केंद्र/जोनल कार्यालय-1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जोनल कार्यालयों में कार्य प्रारंभ करने से पूर्व फर्नीचर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नगर निगम में जोनल व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगरायुक्त शिपू गिरि निगम, स्मार्ट सिटी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.