दरभंगा, दिसम्बर 16 -- लहेरियासराय। नगर निगम की जमीन पर वर्षों से किये गए अतिक्रमण को मंगलवार को पुलिस बल के साथ खाली कराया गया। पूर्व वार्ड पार्षद मो. जुबैर सहित दो लोगों ने निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था। इस संदर्भ में आम्बेडकर कॉलोनी, वार्ड 21 के लोगों ने गत मार्च में शिकायत की थी। यह दरभंगा नगर निगम की पांच कट्ठा 10 धुर भूमि है जो ट्रस्ट प्लॉट है और इसमें आजादी से पूर्व बना सफाई कर्मियों का क्वार्टर है। अभी भी इसमें महादलित समुदाय के तीन दर्जन परिवार रह रहे हैं। इसके पश्चिमी भाग में सामुदायिक भवन व शौचालय है। वर्ष 2008 में तत्कालीन वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा की अनुशंसा पर इसे आधुनिक शौचालय का रूप देकर दो तरफ से रास्ता बनाया गया। वर्ष 2015 में पार्षद श्रीमती सिन्हा की अनुशंसा से इसी भूमि पर सबमर्सिबल गड़वाया गया, लेकिन शेष खाली जमी...