लखनऊ, मई 3 -- नगर निगम की जमीनों पर कब्जा करने वाले 27 भू माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही 121.306 हेक्टेयर जमीन अवैध कब्जों से खाली करा ली गई है। शनिवार को सम्पत्ति विभाग की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार को यह जानकारी दी गई। संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही विस्तारित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर अवैध कब्जों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि संपत्ति विभाग ने इस वर्ष में अब तक 188 अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए हैं। नगर आयुक्त ने मातहतों को निर्देश दिया कि नगर निगम की सभी संपत्तियों का संपत्ति रजिस्टर व्यवस्थित रूप से तैयार करें। सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.