लखनऊ, फरवरी 13 -- महापौर ने किया खाली जमीनों का निरीक्षण जमीन का संरक्षण और सदुपयोग पर दिया जोर लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर की खाली पड़ी जमीन अब न तो अतिक्रमण का शिकार होगी और न ही बेकार पड़ी रहेगी। हरिहरपुर और हसनपुर खेवली में नगर निगम की भूमि पर कल्याण मंडप, मैरिज लान और पार्क विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार, डा. अरविन्द कुमार राव, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव सहित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन का संरक्षण और सदुपयोग प्राथमिकता पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने खाली पड़ी भूमि की वर्तमान स्थिति, स्वामित्व अभिलेख और सीमांकन की जानकारी ली। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि नगर निगम की एक-एक इंच जमीन सुरक्षित रहनी चाहिए। सभी खाली भूखंडों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.