देहरादून, जुलाई 1 -- नगर निगम की ओर से हरेला के उपलक्ष्य में विभिन्न वार्डों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जगह चिन्हित की जा रही हैं। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि सार्वजनिक जगहों के अलावा निगम की खाली भूमि, शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि निगम के स्तर से अभियान चलाने के लिए तैयारी की जा रही है। ताकि दून शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...