फरीदाबाद, अगस्त 16 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ के कार्यालय की पुरानी इमारत की जगह अब जल्द ही सुविधायुक्त दो मंजिला इमारत बनेगी। इस इमारत में दो फ्लोर की पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसमें करीब 100 गाड़ियां खडी हो सकेंगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने टेंडर लगा दिया है। इमारत के निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। नई इमारत बनने के बाद निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम के अधिकारियों ने नई इमारत के निर्माण को लेकर टेंडर लगाया है। टेंडर ईपीसी मोड यानि फॉर्म इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन के तहत लगाया गया है। नई इमारत में ये सुविधा मिलेगी नई इमारत परिसर में निगम प्रशासन ने एटीएम लगवाने का भी इंतजाम किया है, तांकि शहरवासियों को कभी पैसा आदि निकालना हो तो उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.