लखनऊ, फरवरी 13 -- राजधानी के विकास का खाका तैयार हो गया है। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2278.34 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट तैयार कर लिया है। गुरुवार को मुख्यालय में हुई बैठक में बजट पर विस्तार से चर्चा हुई। राहत की बात यह है कि इस बार किसी नए टैक्स या पुराने टैक्स में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं रखा गया है। लेकिन बजट की मदों पर नजर डालें तो कई ऐसे सवाल खड़े होते हैं, जिन पर शहरवासियों की निगाहें टिक गई हैं। कूड़ा प्रबंधन पर 300 करोड़, नालों की सफाई फिर उपेक्षित नगर निगम ने कूड़ा प्रबंधन पर सबसे बड़ी रकम करीब 300 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा है। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर, हर बरसात में जलभराव से जूझने वाले इलाकों के लिए नालों की सफाई का बजट पहले की तरह सिर्फ 15 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.