गुड़गांव, नवम्बर 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) को संपत्तिकर की भारी वसूली में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। साइबर सिटी में 6,800 बड़े डिफाल्टरों पर नगर निगम का 1,400 करोड़ का संपत्तिकर बकाया है। इनका ऑनलाइन डेटा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पास दर्ज है। इसे देखते हुए निगम की टैक्स विंग ने अब डिफाल्टरों का सत्यापन शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि निगम क्षेत्र की सात लाख से अधिक संपत्तियों में से 3.40 लाख संपत्ति मालिकों का पूरा रिकॉर्ड (नाम या मोबाइल नंबर) निगम के पास नहीं है। इनमें खाली प्लॉट, विदेश में रहने वाले मालिक, या बंद पड़े मकान शामिल हैं, जिससे निगम उनसे संपर्क कर बकाया संपत्तिकर की रिकवरी नहीं कर पा रहा है। वित्तीय संकट की आशंका: पिछले वर्ष (2024-25) संपत्तिकर की रिकवरी 16.37 करोड...