लखनऊ, सितम्बर 2 -- 110 वार्डों में चलेगा स्वच्छता अभियान स्ट्रीट लाइट और पेयजल आपूर्ति दुरुस्त होगी लखनऊ। प्रमुख संवाददाता त्योहारों के मद्देनजर नगर निगम ने शहरभर में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए रात्रिकालीन सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त मैनहोलों की मरम्मत, लीकेज रोकथाम और संचारी रोगों व अन्य विक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंगलवार देर रात विभिन्न जोनों में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जोन 1 के विक्रमादित्य-महात्मा गांधी वार्ड, जोन 2 के अंबेडकर नगर वार्ड, जोन 3 के फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड, जोन 4 के खरगापुर सरसवा वार्ड, जोन 5 के सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड, जोन 6 के मा० लाल जी टंडन वार्ड एवं न्यू हैदरगंज प्रथम वार्ड, जोन 7 के शही...