फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम सदन की बैठक बुलाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह बैठक 15 अप्रैल तक बुलाई जा सकती है। इसमें निगम का बजट पेश किया जाएगा। सोमवार को मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने यह संकेत दिया। जल्द ही निगम बजट की तारीख तय कर लेगा। शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय की ओर प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों को 10 अप्रैल तक सदन की बैठक बुलाकर बजट पास करने के लिए पत्र जारी किया गया था। लेकिन, अभी तक स्थानीय नगर निगम में बजट पास करने के लिए सदन की बैठक की तारीख तय नहीं हो सकी है। हालांकि, नगर निगम प्रशासन बजट तैयार कर चुका है। इस बजट को सदन में रखा जाना है। अब निगम प्रशासन सदन की बैठक बुलाने की तैयारी कर रहा है। अभी तक निगम की तैयारियों को देखकर तो लग रहा है कि 10 अप्रैल तक नगर निगम की बैठक नहीं हो सकेगी। यह बैठक 15 अप्...