सहारनपुर, फरवरी 24 -- मंगलवार को नगर निगम का नेटवर्क घंटों ठप रहने से निगम के दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित रहे। नेटवर्क बंद होने के कारण जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे आवेदकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी कतारों में खड़े लोग निराश होकर लौटते नजर आए। इसी तरह हाउस टैक्स व अन्य कर जमा करने आए नागरिकों का काम भी बाधित रहा। ऑनलाइन सिस्टम न चल पाने से काउंटरों पर काम ठप पड़ गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। कई लोगों ने बताया कि वे दूर-दराज क्षेत्रों से आए थे, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण उनका काम नहीं हो सका। कुछ कर्मचारियों ने अपने मोबाइल डाटा का उपयोग कर जरूरी कार्य निपटाने का प्रयास किया, जिससे आंशिक राहत मिली। हालांकि, नेटवर्क पूरी तरह बहाल न होने तक कामकाज सामान्य नहीं हो सका। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.