बोकारो, जनवरी 8 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम कार्यालय के समीप बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया। मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद पीएन सिंह मौजूद रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित अन्य शामिल रहे। धरना में बोकारो के अलावा चंदनकियारी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन शामिल रहे। धरना के माध्यम से राज्य में जल्द चुनाव तिथि की घोषणा करने, दलीय अधार पर चुनाव कराने, चुनाव ईवीएम निष्पक्ष तरीके से चुनाव करने सहित अन्य मांगों लेकर नेताओं ने झारखंड सरकार की जमकर आलोचना की। पूर्व सांसद पीएन सिंह ने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता व जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। कहा कि इसके शीघ्र निराकरण को लेकर चुनाव...