बरेली, जून 26 -- बरेली। बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। गुरुवार को सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें पांच पार्षद भाजपा के हैं। सपा का एक ही पार्षद कार्यकारिणी में शामिल हो सका। अब 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 पार्षद हो गए हैं। गुरुवार को मेयर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में सुबह 11 बजे नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले कार्यकारिणी में शामिल 12 सदस्यों में से छह को बाहर करने के लिए पर्चियां निकाली गईं। जिसमें सलीम पटवारी, सर्वेश रस्तोगी, गरिमा, नीरज, सौरव कुमार और सागर मौर्य के नाम की पर्चियां निकलीं। ये पार्षद कार्यकारिणी से बाहर हो गए। इसके बाद नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए भाजपा के वार्ड 38 से हर्ष कुमारी, 43 वार्ड से पूनम र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.